वैसे तो हम रोजाना कई तरह की बीमारियों के बारे में सुनते रहते हैं | परंतु आज हम जिस बीमारी के बारे में बात कर रहे हैं जिसका इलाज पूरी दुनिया में मौजूद नहीं है | यह एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जिसमें व्यक्ति की मौत भी हो सकती है | इस बीमारी का मुख्य कारण है एक वायरस जिसका नाम सियोल वायरस है | यह वायरस ना तो वातावरण से नाही इंसानों से फैलता है बल्कि यह वायरस हमारे घर या आसपास मौजूद चूहों के द्वारा फैलता है | इस वायरस का असर चूहों पर ना के बराबर होता है परंतु इंसानों पर इसका प्रभाव बहुत ही बुरा होता है | यह वायरस वैसे तो अभी बहुत कम ही जगह पर पाया गया है परंतु अगर समय रहते इसका इलाज नहीं ढूंढा गया तो यह हमारी मानव सभ्यता के लिए एक खतरा भी हो सकता है |
क्या होता है इस वायरस से
यह वायरस अमेरिका तथा कनाडा में कुछ व्यक्तियों में पाया गया है | सियोल वायरस चूहों के द्वारा काटे जाने पर या संक्रमण से इंसानों में आ जाता है | जिस व्यक्ति के शरीर में यह वायरस एक बार घुस जाता है उस व्यक्ति में बुखार, सिर दर्द, कमर दर्द, आंखों में लालपन जैसे लक्षण दिखने लगते हैं | हालांकि इस वायरस से मनुष्य के जीवन को खतरा तभी होता है जब यह काफी समय तक किसी व्यक्ति के शरीर में मौजूद रहता है | क्योंकि कुछ समय के बाद यह व्यक्ति की किडनी पर असर दिखाने लगता है जिससे किडनी काम करना बंद भी कर सकती है ऐसी स्थिति में उस व्यक्ति की जान को भी खतरा हो सकता है |
नहीं जरुरत है घबराने की
वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाईजेशन ने भी इस वायरस से बचने के लिए निर्देश दिए हैं | क्योंकि इस वायरस का फिलहाल कोई इलाज नहीं है इसलिए यह वायरस और भी खतरनाक हो जाता है | परंतु हमारे लिए एक अच्छी खबर यह भी है कि यह वायरस सिर्फ चूहों के द्वारा ही फैल सकता है मनुष्य से मनुष्य में यह नहीं फैलता है |