कुछ लोगों को रात में बार-बार पेशाब आता है, जिसके कारण वो ठीक से नहीं सो पाते। दिन में 4-5 बार पेशाब आता है तो यह एक नार्मल बात है लेकिन जब यह 8-10 बार हो जाए तो इस पर ध्यान जरूर देना चाहिए क्योंकि ऐसी परेशानी आगे चलकर खतरनाक भी हो सकती है।

क्यों आता है बार-बार पेशाब?
यूरिन इंफैक्शन, यूटीआई (UTI), बढ़ती उम्र, हॉर्मोंस में बदलाव, प्रोस्ट्रेट ट्यूब पर दबाव पड़ना, स्लीप एपनिया, तनाव, प्रेगनेंसी, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और इंटररिस्टशियल सिस्टाइटिस के कारण यह समस्या हो सकती है। रात को सोने से पहले कैफीन का सेवन भी बार-बार पेशाब आने का कारण बन सकता है। इसके अलावा ज्यादा पानी पीने से ज्यादा मात्रा में मूत्र निर्माण होता है इसलिए इस वजह से भी बार-बार पेशाब आना स्वाभाविक है।

दही
दही में मौजूद प्रोबायोटिक ब्‍लैडर होता है जो खतरनाक बैक्‍टीरिया को बढ़ने से रोकता है। इसको हर रोज खाने के साथ खाना चाहिए। इससे बार- बार आने वाले पेशाब से राहत मिलेगी।

आंवला और गुड़
यूरीन की समस्या में आंवला और सूखे आंवले को पीसकर इसका चूर्ण बना लें और इसमें गुड़ मिलाकर खाएं। इससे बार-बार पेशाब आने की समस्या नहीं होगा।

तिल के बीज
इस समस्या को कम करने के लिए तिल के दानों के साथ गुड या अजवाइन का सेवन करना चाहिए।

शहद और तुलसी
बार-बार आने वाले पेशाब से राहत पाने के लिए 1 चम्‍मच शहद के साथ 3-4 तुलसी की पत्तियाें को मिलाकर खाली पेट खाएं।

अनार
अनार के छिलके को पीसकर इसमें 5 ग्राम पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे हर रोज लेने से बार- बार पेशाब आना कम हो जाता है।

मेथी
जिसे बार-बार पेशाब आने की समस्या हो उसे मेथी पाउडर को सूखी अदरक और शहद मिला कर पानी के साथ दिन में दो बार पीना चाहिए। इससे लाभ मिलेगा।

इन चीजों से करें परहेज
अगर आपको भी अधिक यूरिन आने की समस्या है तो अल्कोहल, कैफीन, टमाटर, चॉकलेट, अर्टिफिशियल शुगर फूड्स और मसालेदार भोजन से दूर करें।