शास्त्रों में शुक्रवार का दिन बहुत ही शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन यदि मां लक्ष्मी के भक्त सच्चे मन से मां की अराधना करते हैं तो उनकी हर मनोकामना पूरी हो जाती है। इच्छा चाहें पैसे से जुड़ी हो या रिश्ते-नातों से इस दिन आप मां लक्ष्मी से जो भी मांगोगे वो आपको निश्चित रुप में मिलेगा ही। जिन लोगों का शुक्र मजबूत होता है वह लोग बहुत भाग्यशाली कहलाते हैं। मगर जिन लोगों का शुक्र कमजोर होता है उन्हें उसे मजबूत करने के लिए कुछ उपाय अवश्य करने की जरुरत पड़ती है। तो चलिए जानते हैं आखिर किस तरह होगा शुक्र ग्रह प्रसन्न…
चावल की खीर
यदि आप शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी की आरती करें और उन्हें मखाने या चावल की खीर का भोग लगाएं तो आपका शुक्र सीधी दिशा में चलने लगेगा। आपके रुके हुए कई काम तुरंत बन जाएंगे। शुक्रवार के अलावा आपको रोजाना चलते फिरते अपने काम करते हुए मां लक्ष्मी के मंत्र का उच्चारण करते रहना है।
शिवलिंग को चढ़ाएं दूध
शुक्रवार की सुबह स्नान-पान करने के बाद अपने आस पास के मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें। साथ ही 108 बार ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें। शुक्रवार का संबंध शुक्राचार्य से माना जाता है, जो असुरों का नाश किया करते थे। शुक्रवार के दिन शिव जी को चढ़ाया गाय दूध और जल आपके जीवन में से सभी दुष्ट आत्माओं को निकाल फेंकेंगे।
सफेद वस्तुएं करें दान
सफेद वस्तुओं पर शुक्र का प्रभाव होता हैं, ऐसे में इस दिन सफेद वस्तुओं का किया गया दान आपके लिए काफी शुभ रहेगा। आप चाहें तो जैसा मर्जी दान कर सकते हैं, जैसे खाने से रिलेटिड आटा,चावल या कोई भी सफेद दाल। आप चाहें तो सफेद वस्त्र भी दान कर सकते हैं।
गाय को जरुर खिलाएं आटा
शुक्रवार के दिन काली गाय को पेड़ा जरुर खिलाएं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन यदि गाय को पेड़ा खिलाया जाए तो परिवार पर आने वाली मुसीबतें टल जाती हैं।