अयोध्या मामले पर फैसला आने के यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने फैसले का स्वागत करने वालों का भी स्वागत किया। उन्होंने कहा कि फैसले ने एक भारत श्रेष्ठ भारत का संदेश दिया है। फैसले को हृदय से स्वीकार करते हैं। शांति बनाए रखने के लिए उन्होंने लोगों को धन्यवाद कहा।
योगी कहा कि मैं न्यायपलिका का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला सभी को स्वीकार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस फैसले के बहुत मायने है। वहीं इस न्यायलय ने इस फैसले से सौहार्द की मजबूती का संदेश दिया है। इसके लिए मीडिया को भी उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि नकारात्मकता के लिए यहां कोई जगह नहीं है। सभी चीजों को सकारात्मक तरीके से रखा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जब वह सीएम बनने के बाद पहली बार अयोध्या गए तो उन्हें अयोध्या वासियों में एक उपेक्षा दिखाई दी। उन्होंने कहा कि फैसले के बाद से अयोध्या में चहल पहल है। वहां जनभावानाओं के आने बढ़ाने का अथक प्रयास हुआ है।