हॉकी वर्ल्ड कप लीग थ्री से बाहर हुई टीम इंडिया

0

भारतीय हॉकी टीम हार दर हार झेल रही है। भारतीय हॉकी टीम पहली बार विश्व कप में क्वॉलिफाई न कर पाने के बुरे रिकॉर्ड बनाने के करीब है।हॉकी में फिर मिली हाररविवार को हॉकी फैंस के लिए निराशा भरा दिन रहा। नीदरलैंड्स में हुई हॉकी वर्ल्ड कप लीग थ्री में टीम इंडिया के हाथ निराशा हाथ लगी और 5वें छ्ठे स्थान के लिए मुकाबले में भारत को स्पेन ने पेन्लटी शूट आउट म… हॉकी वर्ल्ड कप लीग थ्री से बाहर हुई टीम इंडियाभारतीय हॉकी टीम हार दर हार झेल रही है। भारतीय हॉकी टीम पहली बार विश्व कप में क्वॉलिफाई न कर पाने के बुरे रिकॉर्ड बनाने के करीब है।हॉकी में फिर मिली हाररविवार को हॉकी फैंस के लिए निराशा भरा दिन रहा। नीदरलैंड्स में हुई हॉकी वर्ल्ड कप लीग थ्री में टीम इंडिया के हाथ निराशा हाथ लगी और 5वें छ्ठे स्थान के लिए मुकाबले में भारत को स्पेन ने पेन्लटी शूट आउट में मात दी। फुलटाइम तक मुकाबला 2-2 से बराबर रहा और उसके बाद पेनल्टी शूट आउट में भारतीय टीम को स्पेन ने 4-2 से हरा दिया। इस हार के बाद भारत को आठ टीमों की इस लीग में छठे स्थान से संतोष करना पड़ा। सरदारा सिंह की अगुवाई में टीम ने 6 मुकाबलो में सिर्फ एक मैच जीता वहीं 3 में टीम ने शिकस्त खाई और 2 मुकाबले बराबरी पर छूटे वहीं महिला हॉकी टीम की हालत इस टूर्नामेंट में और खराब रही। भारतीय महिलाएं आठ टीमों में 7वें पायदान पर रही। भारतीय पुरूष हॉकी टीम की राह अब विश्व कप के लिहाज़ से बेहद मुश्किल हो गई है।भारतीय टीम अब अगस्त के महीने में होने वाले एशिया कप में कमाल दिखाना होगा। पाकिस्तान और कोरिया जैसी मज़बूत टीमों के बीच भारतीय टीम विश्व कप का टिकट हासिल करने के लिए खेलेगी। खास बात यह है कि 8 देशों के बीच होने वाले एशिया कप में भारत की जीत ही उसकी साल 2014 विश्व कप में जगह पक्की करेगा। भारत अगर ऐसा नहीं कर पाया तो हॉकी इतिहास मे पहली बार भारतीय टीम विश्व कप में भी नज़र नहीं आएगी।जाहिर है पहली बार भारतीय पुरूष हॉकी टीम के लिए विश्व कप की मंज़िल नज़र आ रही है बेहद मुश्किल और अब 2 महीने बाद मलेशिया में होने वाले एशिया कप में जीत ही भारत को दिलाएगी वर्ल्ड कप का टिकट।