रणवीर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा 5 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों बुधवार को दिल्ली में थे। दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित सत्यम सिनेमा में दोनों ने एक प्रेस कांफ्रेंस की।

इस प्रेस कांफ्रेंस में रणवीर और सोनाक्षी ने अपनी फिल्म से संबंधित अनुभव लोगों से शेयर किए।

आपको बता दें कि एकता कपूर द्वारा निर्मित और विक्रमाद…

सोनाक्षी संग दिल्ली पहुंचा लुटेरा रणवीर

रणवीर और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म लुटेरा 5 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में दोनों बुधवार को दिल्ली में थे। दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित सत्यम सिनेमा में दोनों ने एक प्रेस कांफ्रेंस की।

इस प्रेस कांफ्रेंस में रणवीर और सोनाक्षी ने अपनी फिल्म से संबंधित अनुभव लोगों से शेयर किए।

आपको बता दें कि एकता कपूर द्वारा निर्मित और विक्रमादित्य मोटवानी निर्देशित फिल्म ‘लुटेरा’ पचास के दशक में बंगाल की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह के अलावा आरिफ जकारिया और दिव्या दत्ता की मुख्य भूमिका है। लुटेरा 5 जुलाई को रिलीज होगी।

वहीं रणवीर को इस फिल्म से काफी उम्मीद है और उनका मानना है कि इस फिल्म में दर्शक उनकी एक्टिंग को खूब सराहेंगे। साथ ही सोनाक्षी ने भी फिल्म के प्रमोशन के दौरान यह ही कहा कि उन्होंने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग को खूब पॉलिश किया है।

खैर अब देखना यह है कि इन दोनों की पॉलिश दर्शकों के दिल और दिमाग पर कितनी पॉलिश कर पाएगी।

By parshv