कभी अपने ट्विटर अकाउंट पर रविंदर जड़ेजा को जड्डू जी की उपाधि देने वाले टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने सुरेश रैना से भिड़ने पर उन्‍हें जमकर फटकार लगाई है।खबरों की मानें तो श्रीलंका के खिलाफ रविंदर जड़ेजा और सुरेश रैना के खिलाफ झड़प हो गई थी जिसके बाद बीसीसीआई ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए धोनी से इस मामले ही जानकारी लेने के साथ जड़ेजा… कभी अपने ट्विटर अकाउंट पर रविंदर जड़ेजा को जड्डू जी की उपाधि देने वाले टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने सुरेश रैना से भिड़ने पर उन्‍हें जमकर फटकार लगाई है।खबरों की मानें तो श्रीलंका के खिलाफ रविंदर जड़ेजा और सुरेश रैना के खिलाफ झड़प हो गई थी जिसके बाद बीसीसीआई ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए धोनी से इस मामले ही जानकारी लेने के साथ जड़ेजा से मामले में लिखित स्‍ष्‍पटीकरण की मांग की है। हालांकि अच्‍छी बात यह रही कि इन दोनों के विवाद के बाद भी ड्रैसिंग रूम का माहोल नहीं बिगड़ा और टीम इंडिया मुकाबला जीतने में सफल रही।क्‍या था मामला:श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सुरेश रैना ने रविंदर जड़ेजा की गेंद पर दो कैच छोड़ दिए थे जिसके बाद जड़ेजा ने रैना पर टिप्‍पणी करते हुए कहा था कि उनकी कप्‍तानी चली गई है इसलिए वह कैच पकड़ने में भी उत्‍साह नहीं दिखा रहे हैं। इसके बाद रैना ने मैच के दौरान ही जड़ेजा की गर्दन पकड़ते हुए उन्‍हें समझाया। हालांकि दूसरे खिलाडि़यों के बीच-बचाव के बाद दोनों को अलग कर दिया गया लेकिन चैंपियंस ट्राफी में शानदार जीत दर्ज करने वाले खिलाडि़यों का इस तरह का बर्ताव करने बीसीसीआई और खुद कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को पसंद नहीं आया और उन्‍होंने जड़ेजा से इस बारे में स्‍ष्‍पटीकरण मांग लिया।

By parshv