बूम-बूम शाहिद अफरीदी की इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी के दम पर पाकिस्तान ने पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 126 रन से करारी शिकस्‍त दी।एक समय अफरीदी इंटरनेशनल क्रिकेट जगत में सबसे तेज बल्‍लेबाजी करने वाले क्रिकेटरों में शुमार थे। वनडे मैच में सबसे कम गेंदों में हॉफ सेंचुरी बनाने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी अफरीदी के ही नाम है।… पाकिस्‍तान की वेस्‍टइंडीज पर शानदार जीत के हीरो रहे अफरीदी

बूम-बूम शाहिद अफरीदी की इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार वापसी के दम पर पाकिस्तान ने पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को 126 रन से करारी शिकस्‍त दी।एक समय अफरीदी इंटरनेशनल क्रिकेट जगत में सबसे तेज बल्‍लेबाजी करने वाले क्रिकेटरों में शुमार थे। वनडे मैच में सबसे कम गेंदों में हॉफ सेंचुरी बनाने का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड भी अफरीदी के ही नाम है। लेकिन चैम्पियंस ट्रॉफी में उन्‍हें खराब फॉर्म के चलते टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन अब उन्‍होंने शानदार वापसी की है। अफरीदी ने पाकिस्तान के लिये वनडे क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड बनाते हुए 12 रन देकर सात विकेट लिये। मेजबान टीम 41 ओवर में सिर्फ 98 रन पर आउट हो गई। इससे पहले पाकिस्तान ने नौ विकेट पर 224 रन बनाये थे जिसमें अफरीदी के 76 रन शामिल है।अफरीदी ने कप्तान मिसबाह उल हक (52) के साथ छठे विकेट के लिये 120 रन जोड़े। अफरीदी ने 55 गेंदों का सामना करके अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाये। वह 39वें ओवर में कीरोन पोलार्ड की गेंद पर डीप मिडविकेट में डेरेन सैमी को कैच देकर पवेलियन लौटे। लेकिन तब तक अफरीदी एक शानदार पारी खेल अपना काम कर चुके थे।वेस्टइंडीज के लिये पोलार्ड या क्रिस गेल कोई कमाल नहीं कर सके। मोहम्मद इरफान ने जानसन चाल्र्स और डेरेन ब्रावो को सस्ते में आउट किया। गेल दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए। इसके बाद अफरीदी ने कैरेबियाई पारी को बिखेर दिया। अब ऐसा लग रहा है कि बूम बूम अफरीदी की वापसी हो गई है, जिसके बल्‍ले से चौकों और छक्‍कों की बरसात देखने को मिलती थी।

By parshv