शूटिंग के दौरान बॉलीवुड सितारों का चोटिल होना आम बात सी हो गई है कुछ समय पहले कृष-3 की शूटिंग के दौरान जहां रितिक रोशन चोटिल हुए थे, वहीं मेंटल की शूटिंग में सलमान खान दाहिने पैर में चोट लग गई है।
खबरों की मानें तो रामोजी फिल्म सिटी में चल रही इस शूटिंग के दौरान सलमान के पैर में काफी चोट आई है। हालांकि इसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया ले…

शूटिंग के दौरान बॉलीवुड सितारों का चोटिल होना आम बात सी हो गई है कुछ समय पहले कृष-3 की शूटिंग के दौरान जहां रितिक रोशन चोटिल हुए थे, वहीं मेंटल की शूटिंग में सलमान खान दाहिने पैर में चोट लग गई है।
खबरों की मानें तो रामोजी फिल्म सिटी में चल रही इस शूटिंग के दौरान सलमान के पैर में काफी चोट आई है। हालांकि इसके बाद उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सलमान की फिल्म मेंटल काफी लंबे समय से अटकी हुई है क्योंकि काम करने वाले स्टंटमैन मुंबई और चेन्नई के हैं जिन्हें मिल रही मजदूरी में अंतर के कारण काफी लंबा विवाद भी हुआ था।
इससे पहले मार्च में भी इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भी सलमान के हाथ में चोट लग गई है। खैर शूटिंग के दौरान सितारों का चोटिल होना कोई नई बात नहीं है लेकिन फिल्म मेंटल के दौरान सलमान खान को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सलमान से पहले रितिक रोशन के अलावा शाहरुख खान की रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में एक स्टंट के दौरान अपने कंधे को चोटिल करा बैठे थे जिसके बाद उनका ऑपरेशन हुआ था।