शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रितिक रोशन एक अच्छे डांसर ही नहीं कवि भी हैं। रितिक इन दिनों कविताएं लिखने में ही मशरूफ हैं।
दरअसल, हाल ही में रितिक रोशन की ब्रेन सर्जरी हुई है। डॉक्टर्स ने उन्हें लगभग एक महीने तक आराम करने को कहा है। शूटिंग करना उनके लिए बिलकुल मना है। ऐसे में समय बिताने के लिए रितिक रोशन ने कविताएं लिख…

शायद बहुत कम लोग जानते होंगे कि बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर रितिक रोशन एक अच्छे डांसर ही नहीं कवि भी हैं। रितिक इन दिनों कविताएं लिखने में ही मशरूफ हैं।
दरअसल, हाल ही में रितिक रोशन की ब्रेन सर्जरी हुई है। डॉक्टर्स ने उन्हें लगभग एक महीने तक आराम करने को कहा है। शूटिंग करना उनके लिए बिलकुल मना है। ऐसे में समय बिताने के लिए रितिक रोशन ने कविताएं लिखना शुरू कर दिया है। रितिक ने हाल ही में अपनी दो कविताएं फेसबुक पर डाली हैं।
रितिक की कविता की कुछ पंक्तियां यूं हैं…सितारों पर निगाहें…जमीं पर कदम…मैं तो…घर में हूं बंद…अगर थक्का दोबारा आ जाए…तो महंगा पड़ सकता है येइसलिए पड़ा हूं मैं बिस्तर पर…वे कहते हैं चार हफ्ते के लिए…
रितिक की कविताएं पढ़ लगता है कि अगर वह थोड़ी-सी मेहनत इस ओर भी दें तो वह एक अच्छे कवि बन सकते हैं। हालांकि अभी तो रितिक की कविताओं से लगता है कि वह शूटिंग करने के लिए बैचेन हैं।
वैसे बता दें कि बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर हैं जिन्हें लिखने का शौक है। इन्हीं में से एक धर्मेंद्र हैं, जिन्होंने कई बेहतरीन कविताएं लिखी है। अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंशराय बच्चन महान कवि थे और उन्हें भी पढ़ने-लिखने का बहुत शौक है।