नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पांच रूपये प्रति व्यक्ति फीस लिये जाने पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज इसे मार्केटिंग कौशल करार दिया।

सिंह ने ट्विटर पर लिखा, भाजपा और आरएसएस मार्केटिंग में दक्ष हैं। वह मोदी को उत्पाद के रूप में बेच रहे हैं ? पांच रूपये प्रति व्यक्ति की दर पर। अश्चर्यजनक, उनके मार्केटिंक कौशल की दाद…

हैदराबाद मोदी रैलीः 5 रूपए के फीस पर दिग्विजय ने फिर चुटकी ली

नरेन्द्र मोदी की रैली में शामिल होने के लिए पांच रूपये प्रति व्यक्ति फीस लिये जाने पर चुटकी लेते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आज इसे मार्केटिंग कौशल करार दिया।

सिंह ने ट्विटर पर लिखा, भाजपा और आरएसएस मार्केटिंग में दक्ष हैं। वह मोदी को उत्पाद के रूप में बेच रहे हैं ? पांच रूपये प्रति व्यक्ति की दर पर। अश्चर्यजनक, उनके मार्केटिंक कौशल की दाद देनी चाहिए।  

भाजपा की आंध्रप्रदेश इकाई हैदराबाद में 11 अगस्त की उस रैली में हिस्सा लेने वाले लोगों से प्रति व्यक्ति पांच रूपये पंजीकरण फीस ले रही है जिसे गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी संबोधित करेंगे।

इस घोषणा के बाद कांग्रेस लगातार भाजपा को निशाना बना रही है और उस पर लोकतंत्र के मौद्रीकरण का आरोप लगा रही है। इस विषय पर टेलीविजन चैनलों के अलावा कांग्रेस नेताओं ने ट्विटर के माध्यम से भी भाजपा को निशाना बनाया है।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने ट्विटर पर लिखा था,  बाबा प्रवचन का टिकट 100 से 100,000 रूपये। फ्लाप होने पर भी सिनेमा का टिकट 200 से 500 रूपये। मुख्यमंत्री को सुनने का टिकट 5 रूपये। बाजार ने सही कीमत लगाई।

उन्होंने लिखा,  भाजपा का (मोदी को) सुनने का कर पांच रूपये रखना बाजार की खोज हो सकती है। 1.2 अरब लोगों पर बोलने का कर कितना होगा?  लोकतंत्र का मौद्रीकरण शुद्ध फासीवाद।

कांग्रेस के एक अन्य नेता शकील अहमद ने ट्विट किया कि,  क्या मोदी पुणे कालेज के छात्रों एवं युवाओं को यह बता कर मूर्ख बनाने का प्रयास कर रहे थे कि चीन शिक्षा पर जीडीपी का 20 प्रतिशत खर्च करता है? सही आंकड़ा 4 प्रतिशत है।

By parshv