सचिन या दद्दा कौन बनेगा भारत का पहला रत्न, इसका जवाब अब मिल गया है, भारत के सबसे बड़े स्पोर्ट्स आइकन को भारत रत्न देने का रास्ता साफ हो गया है। खेल मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर ध्यानचंद का नाम भारत रत्न के लिए भेजा है। यानी खेलों की दुनिया से कोई पहला भारत रत्न बना तो वो होंगे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद।दशकों लंबा इंतज़ार पूरा होने को है, जिस सपन… हॉकी रत्न ध्यानचंद बनेंगे ‘भारत रत्न’

सचिन या दद्दा कौन बनेगा भारत का पहला रत्न, इसका जवाब अब मिल गया है, भारत के सबसे बड़े स्पोर्ट्स आइकन को भारत रत्न देने का रास्ता साफ हो गया है। खेल मंत्रालय ने आधिकारिक तौर पर ध्यानचंद का नाम भारत रत्न के लिए भेजा है। यानी खेलों की दुनिया से कोई पहला भारत रत्न बना तो वो होंगे हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद।दशकों लंबा इंतज़ार पूरा होने को है, जिस सपने को करोड़ों हिंदुस्तानी हॉकी फैंस देखते हुए बड़े हुए वो सपना अब पूरे होने की कगार पर है, क्योंकि हिंदुस्तान के इतिहास में सबसे बडे स्पोर्ट्स आइकन को देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न देने के सारे रास्ते खुल गए है और इसके लिए ज़रूरी प्रक्रिया को खेल मंत्रालय ने हरी झंडी दे दी है। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम पर अब सिर्फ भारत रत्न की मुहर लगना बाकी है। खेल मंत्रालय ने दद्दा ध्यानचंद का नाम भारत रत्न पुरस्कारों के लिए भेज दिया है और अब और सिर्फ प्रधामंत्री कार्यालय को साल 2012-13 के लिए ध्यानचंद का नाम फाइनल करना है।खेल मंत्रालय की मीटिंग में ध्यानचंद का नाम भारत रत्न के लिए भेजना तय हुआ। अब खेल मंत्री जीतेन्द्र सिंह खुद ध्यानचंद के नाम की सिफारिश की चिट्ठी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेजेंगे। पिता को भारत रत्न मिलने के अहसास से ही करोंडों हॉकी फैंस के साथ बेटे का सीना भी गर्व से चौड़ा हो गया है।आपको बता दें कि ह़ॉकी के जादूगर ध्यान चंद ऐसे पहले खिलाड़ी हैं जिनका नाम भारत रतन के लिए नॉमिनेट किया गया है। इससे पहले सरकार ने साल 2011 में नियमों में संशोधन कर कला, साहित्य और सामाजिक कार्यों के अलावा खेल को भी इस कैटेगिरी में शामिल किया था। तब से ध्यान चंद के अलावा क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदूलकर को भारत रतन दिए जाने की मांग लगातार उठ रही थी। लेकिन अभी भी खेल रहे सचिन को आने वाले समय में भारत रत्न देने के मौके को आधार बना कर खेल मंत्रालय ने दद्दा के नाम पर मुहर लगाई। यानि अगर खेलों की दुनियां में कोई अगर पहला भारत रतन बनेगा तो वो नाम हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद का ही होगा।

By parshv