इराक में मजहबी हमले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, शुक्रवार को एक सुन्नी मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए ब्लास्ट में लगभग 17 लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हमला पूर्वी प्रांत दियाला के वजीहिया की अबू बक्र अल-सईद मस्जिद में दोपहर को हुआ। घायलों में अधिकांश की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ… 
इराक में मजहबी हमले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं, शुक्रवार को एक सुन्नी मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान हुए ब्लास्ट में लगभग 17 लोगों की मौत हो गई और 62 लोग घायल हुए।समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हमला पूर्वी प्रांत दियाला के वजीहिया की अबू बक्र अल-सईद मस्जिद में दोपहर को हुआ। घायलों में अधिकांश की हालत गंभीर है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। सभी घायलों को नजदीक के ही हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।अशांत प्रांत दियाला में शिया और सुन्नी संप्रदाय के बीच हत्याओं का सिलसिला हाल के समय में बढ़ गया है। बगदाद के पूर्व में स्थित दियाला प्रांत की सीमा ईरान के साथ लगती है। इराक पर अमेरिका के हमले के बाद से ही यह इलाका पूरी तरह अशांत है।बता दें कि इराक में पिछले कुछ समय से मजहबी हिंसा की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। एक अनुमान के अनुसार 2012 जनवरी से अब तक इराक में मजहबी हिंसा में लगभग 2000 लोग अपनी जांन गंवा चुके हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं।