लोकप्रिय बंगाली अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी खूबसूरत की रीमेक में अशोक कुमार वाली भूमिका में नजर आएंगे। 90 के दशक की फिल्म खूबसूरत में बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सोनम कपूर की बहन रीया 1980 की इस क्लासिक कॉमेडी का ऑफिशियल रीमेक बना रही हैं। क्वीक गन मुरूगन से चर्चा बटोर चुके शशांक घोष इसका निर्देशन करेंगे।

प्रसेनजीत ने कहा, मैंन…

'खूबसूरत' की रीमेक में अशोक कुमार की भूमिका निभाएंगे प्रसेनजीत

लोकप्रिय बंगाली अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी खूबसूरत की रीमेक में अशोक कुमार वाली भूमिका में नजर आएंगे। 90 के दशक की फिल्म खूबसूरत में बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सोनम कपूर की बहन रीया 1980 की इस क्लासिक कॉमेडी का ऑफिशियल रीमेक बना रही हैं। क्वीक गन मुरूगन से चर्चा बटोर चुके शशांक घोष इसका निर्देशन करेंगे।

प्रसेनजीत ने कहा, मैंने कहानी सुनी है और पसंद आया। मैं पिता वाली भूमिका निभाउंगा। मूल फिल्म में अशोक कुमार ने यह भूमिका निभाई थी।

उन्होंने कहा, मैंने मूल फिल्म देखी है और इसका हिस्सा बनकर खुश हूं। तारीख और अन्य चीजों पर काम करने की कोशिश कर रहे हैं। मुझे लगता है कि नवंबर में मैं इसकी शूटिंग शुरू करूंगा।

मूल फिल्म का निर्देशन ऋषिकेश मुखर्जी ने किया था। इस फिल्म में रेखा, दिवंगत अशोक कुमार, और राकेश रोशन नजर आए थे।

By parshv