खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर बताते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज एक प्रकार से स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि यदि वर्ष 2014 के आम चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आती है तो नरेन्द्र मोदी शीर्ष पद के उम्मीदवार होंगे।
राजनाथ सिंह ने यह भी दावा किया कि चुनाव के नजदीक आने और चुनाव के बाद भी और अधिक सहयोगी पार्टी में आएंगे। उन्होंने साथ ही यह भी…

खुद को प्रधानमंत्री पद की दौड़ से बाहर बताते हुए भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आज एक प्रकार से स्पष्ट संकेत देते हुए कहा कि यदि वर्ष 2014 के आम चुनाव के बाद भाजपा सत्ता में आती है तो नरेन्द्र मोदी शीर्ष पद के उम्मीदवार होंगे।
राजनाथ सिंह ने यह भी दावा किया कि चुनाव के नजदीक आने और चुनाव के बाद भी और अधिक सहयोगी पार्टी में आएंगे। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान में राम जन्मभूमि विवाद के बजाय विकासात्मक मुद्दे अधिक महत्वपूर्ण होंगे।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, यह आवश्यक नहीं है कि पार्टी अध्यक्ष में भीड़ जुटाने की भी क्षमता होनी चाहिए और वही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार भी होना चाहिए। पार्टी का काम करने के लिए मेरी पास जिम्मेदारी है। मुझे काम करना है और वह काम है वर्ष 2014 के चुनाव में पार्टी की जीत।
न्यूयार्क और वाशिंगटन की अपनी पांच दिवसीय यात्रा की शुरूआत करते हुए राजनाथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, चुनाव से सात महीने पहले, मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी की चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया।
उन्होंने आगे कहा, इसमें अनोखी बात क्या है ? हमने मोदी को वैसे ही नियुक्त किया है जैसे और पार्टियां नियुक्त करती हैं। इसके मायने क्यों निकाले जा रहे हैं । मैंने उनकी छवि, लोकप्रियता और पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए प्रचार प्रमुख नामित किया है।
यह पूछे जाने पर कि ये सभी संकेत क्या मोदी के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार होने का इशारा करते हैं, राजनाथ सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री निसंदेह इस समय भारत के सर्वाधिक लोकप्रिय और कद्दावर नेता हैं।