भारतीय जनता पार्टी में बगावत के सुर तेज होते जा रहे हैं, अब बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी नाराज हो गये हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी हो रही है। सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा और जसवंत सिंह की अनदेखी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अफसोस जताया।
शत्रुघ्न ने ये भी कहा कि लालकृष्ण आडवाणी बीजेपी में सबसे…

भारतीय जनता पार्टी में बगावत के सुर तेज होते जा रहे हैं, अब बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पार्टी नाराज हो गये हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि पार्टी में वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी हो रही है। सुषमा स्वराज, मुरली मनोहर जोशी, यशवंत सिन्हा और जसवंत सिंह की अनदेखी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अफसोस जताया।
शत्रुघ्न ने ये भी कहा कि लालकृष्ण आडवाणी बीजेपी में सबसे योग्य और अनुभवी हैं व्यक्ति हैं। आडवाणी का आशीर्वाद जरूरी है, वहीं मोदी की प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि चाय की प्याली और होंठों के बीच अभी फासला है। संसदीय बोर्ड इस बारे में फैसला करेगा। यह कह शत्रुघ्न ने इशारा कर दिया कि मोदी बीजेपी के सभी नेताओं की पहली पसंद नहीं हैं।
इसके साथ ही बीजेपी की चुनावी कमेटियों को शत्रुघ्न सिन्हा ने लॉलीपॉप बताया। उन्होंने कहा कि कमेटियां तो बनती रहती हैं, मुझे इन टीमों से कोई अपेक्षा नहीं है।
बता दें कि इससे पहले बीजेपी के कई दूसरे नेता भी मोदी पर अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं। कहा तो यह भी जाता है कि कई ऐसे नेता हैं जो मोदी के खिलाफ तो हैं, लेकिन संघ की वजह से उनकी खिलाफत नहीं कर पाते हैं। हालांकि अब ऐसा लगता है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने एक ओर से मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
जानकारों को मानना है कि जब से नरेंद्र मोदी को बीजेपी चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष बनाया गया है, तब से बाजेपी में भी दो गुट देखने को मिल रहे हैं। पहला मोदी ग्रुप है जिसमें संघ नेता समेत पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। दूसरा आडवाणी ग्रुप है जिसमें सुषमा, मुरली मनोहर जोशी और शत्रुघ्न सिन्हा जैसे नेता हैं।