अभिनेता-निर्माता जॉन अब्राहम ने कहा कि वह अपनी नवीनतम फिल्म मद्रास कैफे की वास्तविक रिलीज से पहले इसका प्रीव्यू शो करने के लिए तैयार हैं। तमिल संगठनों का आरोप है कि फिल्म में लिट्टे को गलत परिप्रेक्ष्य में दिखाया गया है।
अब्राहम ने कहा, हमने फिल्म में किसी को आतंकी नहीं कहा है। हमने पक्ष नहीं लिया है, यह फिल्म किसी का पक्ष नहीं लेती। संभवत: हम उन्हे…

अभिनेता-निर्माता जॉन अब्राहम ने कहा कि वह अपनी नवीनतम फिल्म मद्रास कैफे की वास्तविक रिलीज से पहले इसका प्रीव्यू शो करने के लिए तैयार हैं। तमिल संगठनों का आरोप है कि फिल्म में लिट्टे को गलत परिप्रेक्ष्य में दिखाया गया है।
अब्राहम ने कहा, हमने फिल्म में किसी को आतंकी नहीं कहा है। हमने पक्ष नहीं लिया है, यह फिल्म किसी का पक्ष नहीं लेती। संभवत: हम उन्हें (फिल्म का विरोध करने वालों को) फिल्म दिखाएंगे।
फिल्म का ट्रेलर रिलीज के लिए यहां आए अभिनेता ने कहा, फिल्म में पक्षपात नहीं हुआ है और यह तथ्य और वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित है।
खबरों के मुताबिक तमिल समर्थक संगठन नाम तमिजार के संस्थापक सीमन ने लिट्टे को गलत तरीके से दिखाये जाने के बारे में पता चलने पर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी।