समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज लोकसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते थे, लेकिन साथ ही उन्हें फांसी पर लटका दिए जाने का खतरा भी बना रहता।
सदन में शून्यकाल के दौरान चीन और पाकिस्तान के भारत के प्रति आक्रामक रवैये के मुद्दे को उठाने के समय सपा नेता ने कहा कि एक बार फारूक…

समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने आज लोकसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते थे, लेकिन साथ ही उन्हें फांसी पर लटका दिए जाने का खतरा भी बना रहता।
सदन में शून्यकाल के दौरान चीन और पाकिस्तान के भारत के प्रति आक्रामक रवैये के मुद्दे को उठाने के समय सपा नेता ने कहा कि एक बार फारूक ने उनसे कहा था कि अगर आजादी के समय उनकी पार्टी ने पाकिस्तान का साथ दिया होता तो वह उस देश के प्रधानमंत्री बन सकते थे।
उन्होंने कहा, लेकिन फारूक को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि पाकिस्तान में प्रधानमंत्री को फांसी देने का इतिहास रहा है और ऐसे में वहां उन्हें ऐेसे खतरे का सामना भी करना पड़ सकता था। सदन में मौजून फारूक सपा नेता की इस बात पर मुस्कुरा उठे।
मुलायम की यह टिप्पणी उस मामले के संदर्भ में थी जब 30 साल पहले जनरल जि़याउल हक के शासनकाल में प्रधानमंत्री रहे जुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी दे दी गई थी।