पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सीमापार से हुए हमले में अपने सैनिकों के शामिल होने से इंकार करते हुए आज कहा कि वह वर्ष 2003 के संघर्षविराम संधि के प्रति प्रतिबद्ध है। इस हमले में पांच भारतीय सैनिक मारे गए हैं।पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एजाज चौधरी ने कहा, भारतीय मीडिया की कुछ खबरों में पुंछ सेक्टर में नियंत्र… 
पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सीमापार से हुए हमले में अपने सैनिकों के शामिल होने से इंकार करते हुए आज कहा कि वह वर्ष 2003 के संघर्षविराम संधि के प्रति प्रतिबद्ध है। इस हमले में पांच भारतीय सैनिक मारे गए हैं।पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता एजाज चौधरी ने कहा, भारतीय मीडिया की कुछ खबरों में पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सीमा पार से हमला होने के संबंध में किए गए दावों से पाकिस्तान इंकार करता है। इस हमले में पांच भारतीय सैनिकों के मारे जाने का दावा किया गया है। (किस्तान का कहना है) यह आरोप आधारहीन और निर्मूल हैं।उन्होंने एक बयान में कहा, हमारे सैन्य अधिकारियों ने पुष्टि की है कि कोई गोलीबारी नहीं हुई है जिससे ऐसी घटना हो। चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान वर्ष 2003 के संघर्षविराम समझौते के प्रति प्रतिबद्ध है और यह विश्वास बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जिसका पूरी तरह सम्मान किया जाना चाहिए।इससे पहले पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी ने पीटीआई से कहा, नियंत्रण रेखा पर ऐसी कोई घटना नहीं हुई है क्योंकि हमारे सैनिकों की ओर से संघर्षविराम का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है।भारतीय रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने संसद में कहा कि सेना के गश्ती दल पर भारी हथियारों से लैस करीब 20 आतंकवादियों ने हमला किया । पाकिस्तानी सेना की वर्दी पहने लोग भी उनके साथ मौजूद थे।उन्होंने कहा कि पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा में हमारी सीमा में गश्ती दल पर हमला किया गया और गोलीबारी में पांच सैनिक मारे गए। भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 2003 में नियंत्रण रेखा समेत जम्मू-कश्मीर में सभी मोर्चों पर संघर्षविराम समझौता हुआ था।