बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौउत आने वाली फिल्म कृष3 में गाना गाने जा रही हैं। निर्देशक राकेश रोशन की कृष 3 में कंगना एक रोमांटिक गीत गाने जा रही हैं। संगीतकार राजेश रोशन कंगना की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। फिल्म में कंगना ने नकारात्मक किरदार निभाया है।
राजेश ने कहा कि कंगना जन्मजात से कलाकार हैं। मैं उनकी तारीफ करने से नहीं झिझकूंगा। राजेश रोशन का कह…

बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौउत आने वाली फिल्म कृष3 में गाना गाने जा रही हैं। निर्देशक राकेश रोशन की कृष 3 में कंगना एक रोमांटिक गीत गाने जा रही हैं। संगीतकार राजेश रोशन कंगना की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे। फिल्म में कंगना ने नकारात्मक किरदार निभाया है।
राजेश ने कहा कि कंगना जन्मजात से कलाकार हैं। मैं उनकी तारीफ करने से नहीं झिझकूंगा। राजेश रोशन का कहना है कि कंगना ने फिल्म में बहुत मुश्किल गीत गाया है। इस तरह का गीत गाना, बड़ी बात है।
फिल्म के संगीत के विषय में उन्होंने कहा कि यह मुश्किल था क्योंकि उनके निर्देशक राकेश रोशन ने फिल्म के लिए कड़े मानदंड निर्धारित किए थे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, विवेक ओबेरॉय, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रनौउत ने मुख्य भूमिका निभाई है।
संगीतकर राजेश रोशन का कहना था कि यह एक एक्शन फिल्म है। राकेशजी में रोशन खानदान का खून है। यदि आप उन्हें केवल व्यवसायिक फिल्म दें तो वह उसे स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने मानदंड निर्धारित किए हैं। जब तक मैं अपने मानदंड नहीं बनाता, तब तक वे मेरे लिए कारगर रहेंगे।
राजेश ने बताया कि फिल्म का एक गीत बनाने में उन्हें एक महीने से ज्यादा का समय लग गया और उसकी मिक्सिंग में पांच से छह दिन का समय लगा।
कंगना के गाने में कितना दम है यह तो सुनने के बाद पता चलेगा, बरहाल कृष 3 दिवाली के मौके पर रिलीज़ होगी। फिल्म चार नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है।