इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर पर खुलेआम पब्लिक प्लेस में पेशाब करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। क्रिकेट के इतिहास में यह अपने आप का पहला मामला है। पुलिस ने पनेसर को ब्राइटन में नाइट क्लब के बाउंसरों पर पेशाब करते हुए पकड़ा है और इसके लिए उन पर जुर्माना लगाया गया है।अभी तक सुनने को मिलता था कि फलां क्रिकेटर को मैदान में दूसरे क…
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज मोंटी पनेसर पर खुलेआम पब्लिक प्लेस में पेशाब करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। क्रिकेट के इतिहास में यह अपने आप का पहला मामला है। पुलिस ने पनेसर को ब्राइटन में नाइट क्लब के बाउंसरों पर पेशाब करते हुए पकड़ा है और इसके लिए उन पर जुर्माना लगाया गया है।अभी तक सुनने को मिलता था कि फलां क्रिकेटर को मैदान में दूसरे क्रिकेटर से लड़ने पर जुर्माना लगाया गया या टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया गया। लेकिन एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार क्रिकेटर पनेसर एशेज सीरीज में टीम की जीत का जश्न मना रहे थे। यहां पनेसर जीत के खुमार में कुछ ज्यादा ही डूब गए और महिलाओं को परेशान करने लगे। महिलाओं को परेशान करने की शिकायत मिलने के बाद पनेसर को बाहर जाने के लिये कह दिया गया, लेकिन इस पर उन्होंने वहां खड़े बाउंसरों पर पेशाब कर दिया।पनेसर की इस हरकत की शिकायत बार के मैनेजर द्वारा पुलिस में कर दी गई। सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने के लिये पुलिस ने जुर्माना लगाया है।हालांकि पनेसर ने बाद में माफी मांग ली। पनेसर के प्रवक्ता ने कहा कि अगर किसी तरह की गलती हुई है तो मोंटी उसके लिये माफी मांगना चाहता है। उसके काउंटी क्लब ससेक्स ने मामले की जांच शुरू कर दी है।