गुजरे जमाने के मशहूर फिल्म स्टार बलराज साहनी के बंगले पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल अमतृसर में बलराज साहनी के पुश्तैनी मकान पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर रखा है और अब उस घर को तोड़कर वहां कोठी बनाई जा रही है।
वक्त फिल्म में अपनी संजीदगी से लोगों के दिलों को छूने वाले बलराज साहनी कभी जिस घर में खेला करते थे, जिस घर में उन्होंने अपनी अदाकारी को निखारा आ…
गुजरे जमाने के मशहूर फिल्म स्टार बलराज साहनी के बंगले पर विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल अमतृसर में बलराज साहनी के पुश्तैनी मकान पर भू-माफियाओं ने कब्जा कर रखा है और अब उस घर को तोड़कर वहां कोठी बनाई जा रही है।
वक्त फिल्म में अपनी संजीदगी से लोगों के दिलों को छूने वाले बलराज साहनी कभी जिस घर में खेला करते थे, जिस घर में उन्होंने अपनी अदाकारी को निखारा आज उसी घर पर वक्त की मार पड़ी है। अमृतसर के प्रीत नगर में बसे उनके पुश्तैनी मकान पर आज भूमाफियाओं का कब्जा है और उनकी यादों को तोड़कर अब उसपर आलीशान कोठी बनाई जा रही है।
हालांकि इस घर के मालिक का कहना है कि उन्होंने बलराज साहनी से यह मकान 1984 में खरीदा था और पिछले तीस साल से वो यहां रह रहे हैं। बलराज के साथ इस गांव ने नानक सिंह और अमृता प्रीतम जैसी कई और महान हस्तियों को जन्म दिया। वक्त बदला, गांव की तस्वीर भी बदली लेकिन नहीं बदला तो इस गांव से उनका रिश्ता जो आज भी यादों में जिंदा है।
















































