नई दिल्ली: NIC की बैठक में नरेंद्र मोदी के गैरहाजिरी पर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी निशाना साधा। लालू ने कहा कि मोदी यहां नहीं आए क्योंकि उन्हें पता था कि उनकी यहां बहुत धुलाई होगी। मोदी कभी देश के पीएम नहीं बनेंगे। लालू ने मोदी के करीबी अमित शाह पर निशाना साधा। लालू ने कहा कि ये लक्षण मैं बहुत ही खतरनाक देख रहा हूं। फासिस्ट और सांप्रदायिक ताकतें हैं जिसके जरिए गद्दी पर बैठने की कोशिश की जा रही है। 

गुजरात दंगों का जनरल मैनेजर पहले यूपी पहुंचा और वहां अपना काम करके वो बिहार पहुंच गया है। मुजफ्फरनगर में जो हुआ वो पूर्णाहुति नहीं है, वो तो शुरुआत है। लालू ने कहा कि बिहार में अमित शाह मीटिंग नहीं कर रहे बल्कि जाल बिछा रहे हैं। नवादा में कई जगह ऐसी कोशिश की गई। 2014 में जो दंगल होने वाला है, उसके लिए ये सब किया जा रहा है। जब बीजेपी बाबरी मस्जिद गिराने वाली थी तो पीवी नरसिम्हाराव के सामने भाजपा ने लिखित दिया था कि कुछ नहीं होगा और फिर भी मस्जिद ढहा दी गई।

By parshv