बिग बॉस के घर में सोमवार की रात खूब ड्रामा होना है। शनिवार की रात हेजल कीच बिग बॉस से बाहर हो ही चुकी हैं। 

ड्रामे की शुरूआत रजत से होती है। रजत अपने घर को बुरी तरह से मिस कर रहा होता है। एक समय ऐसा भी आता है जब वह घर जाने के लिए अपना बैग तैयार कर लेता है। 

रजत अपनी तबियत भी खराब महसूस कर रहा है। उसकी बीमारी जब बढ़ती दिखी तो टीम के कैप्टन नितिषा के अनुरोध पर बिग बॉस ने उसे कन्फेशन रूम में बुलाया। 

यहां पर डॉक्टरों ने रजत ‌का चेकअप किया। चेकअप के बाद उसकी हालत ठीक है। सोमवार को कुछ ड्रामे एंडी को लेकर भी होने हैं। 

एक नयी बात ये हुई है कि तनिषा को यह अधिकार मिला है कि वह स्वर्ग के लिए एक व्यक्ति को नॉमिनेट कर सकती है।

By parshv