त्रिवेंद्रम। बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी आज माता अमृतानंदमयी की 60वीं सालगिरह के समारोह में शामिल होने के लिए त्रिवेंद्रम पहुंचे हैं। इस समारोह में मोदी के साथ साथ उत्तराखंड और केरल के मुख्यमंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत पहले मलयालम में की और फिर हिंदी में भाषण दिया। मोदी ने कहा कि जो अम्मा कर रही हैं वो सरकार को करना चाहिए।

बहरहाल, बीजेपी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने धुआंधार प्रचार में जुट गए हैं। कल मध्य प्रदेश के भोपाल में एक बड़ी रैली को संबोधित करने के बाद अब मोदी ने दक्षिण का रुख किया है। त्रिची में भी उनके लिए लालकिले जैसा मंच बनवाया गया है। कहा जा रहा है कि इस रैली में सुपरस्टार रजनीकांत भी पहुंचेंगे। त्रिची में जगह-जगह मोदी के पोस्टर लगे हुए हैं और साथ ही रजनीकांत को पोस्टरों की भी भरमार है।

By parshv