नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी में भाजपा प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की रैली पर सबकी नजर है। शायद इसीलिए भाजपा इस रैली को सफल बनाने में अपनी पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा ने अपने सभी सांसदो को रैली में पांच-पांच हजार लोगों की भीड़ जुटाने को कहा है। वहीं कांग्रेस दिल्ली में फैल रहे है डेंगू के लिए मोदी की रैली को जिम्मेदार बता रही है।

नॉर्थ एमसीडी में नेता विपक्ष मुकेश गोयल का कहना है कि मोदी की रैली के लिए क्या महापौर, क्या स्थाई समिति अध्यक्ष और क्या नेता सदन सभी अपना काम भूल कर लगे हुए हैं। उनका कहना है कि वोट के लिए भाजपा रैली कर रही है लेकिन वोट तो तब मांगोगे ना जब कोई जिंदा बचेगा।

गौरतलब है कि दिल्ली में डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित एमसीडी का रोहिणी जोन इलाका ही है। अभी तक इस इलाके में डेंगू के सबसे ज्यादा 99 मामले सामने आए हैं। मोदी की रैली भी इसी इलाके की जापानी पार्क में रैली होने वाली है और चेकिंग के दौरान पाया गया है कि यहां डेंगू के लार्वा पनप रहे हैं।

By parshv