इमालवा – चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने t-20 क्रिकेट में एक और शानदार पारी खेलकर अपने गृह नगर के दर्शकों को रोमांचित कर दिया | मैदान पर जलवा बिखेर रहे धोनी ने सिर्फ 19 गेंदों पर 8 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली। धोनी ने चैंपियंस लीग में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक जमाया। उन्होंने 16 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने तिसारा परेरा के एक ओवर में पांच छक्के जमाकर 34 रन बटोरे। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 19 गेदों पर 63 व सुरेश रैना 57 गेंदों पर 84 रन की ताबडतोड पारियों की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने चैंपियंस लीग टी-20 मुकाबले में गुरूवार को सनराइजर्स हैदराबाद पर 12 रन से जीत दर्ज की।

पहले खेलते हुए चेन्नई ने धोनी के घरेलू मैदान पर 4 विकेट पर 202 रन बनाए। धोनी ने चैंपियंस लीग की सबसे तेज पारी खेली। जवाब में हैदराबाद की टीम 7 विकेट पर 190 रन बनाए। डैरेन सैमी ने 50, कप्तान धवन ने 48 व पार्थिव पटेल ने 37 रन बनाए। पहला विकेट जल्द गिरने के बाद क्रीज पर आए रैना एक बार फिर पूरे फॉर्म में दिखे। 84 रन की पारी में रैना ने 57 गेंदों का सामना किया और नौ चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने धोनी के साथ मात्र 22 गेंद में 50 रन की साझेदारी कर डाली। रैना को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

By parshv