इमालवा – भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी ने केरल के त्रिची में एक रैली को संबोधित करते हुए एक बार फिर कांग्रेस को जमकर लताड़ा और लोगों से कांग्रेस मुक्‍त भारत बनाने की अपील की. साथ ही आरोप लगाया कि बांटने की राजनीति कांग्रेस के डीएनए का हिस्‍सा है.
गुरुवार सुबह जम्‍मू में हुए आतंकी हमले के बहाने मोदी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, ‘पीएम देश को जवाब दें कि उनके लिए क्‍या ज्‍यादा महत्‍वपूर्ण है, देश का स्‍वाभिमान या पाकिस्‍तान से बातचीत का उतावलापन |

नरेंद्र मोदी ने कहा, हमारा एक ही लक्ष्य है कांग्रेस मुक्त भारत – नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश और समाज को बांटने की राजनीति करती है , यही नहीं उसकी नीतियाँ देश की एकता को खंडित करने का काम करती है | यह कांग्रेस के डीएनए में है. मोदी ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी बढ़ रही है. छोटे कारखाने भी बंद हो रहे है और इसके लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने कहा कि अगर रुपये का यही हाल रहा तो एक दिन इसे माइक्रोस्कोप से खोजना पड़ेगा |
उन्होंने प्रधानमंत्री को निशाने पर लेते हुए कहा कि आप देश को बताएं कि आपकी प्राथमिकता क्या है. देश का स्वाभिमान या फिर पाकिस्तान से बातचीत. बीजेपी नेता सुषमा स्वराज ने कहा कि प्रधानमंत्री जी…लाशों पर कोई बातचीत नहीं होनी चाहिए. कृप्या करके नवाज शरीफ के साथ बैठक रद्द करें. नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐसे माहौल में पाकिस्तान से बातचीत होनी चाहिए क्या?
उन्होंने कहा कि हमने युद्ध से ज्यादा जानें आतंकियों की गोलियों से गंवाई है. हमारे देश के नागरिकों के साथ पाकिस्तान और श्रीलंका में अत्याचार हो रहा है. इसके लिए केंद्र की कमजोर सरकार जिम्मेदार है. नरेंद्र मोदी ने कहा कि तमिलनाडु और गुजरात का पुराना रिश्ता है, दोनों राज्यों ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान दिया था. नरेंद्र मोदी ने कहा कि तमिलनाडु की परिश्रमी जनता के कारण राज्य आज सबसे आगे है. तमिलनाडु के लोग परिश्रमी और बेहद ही वफादार होते हैं: नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी ने कहा कि तमिलनाडु आना मेरे लिए सम्मान की बात.

By parshv