मुंबई। सुजैन खान और अभिनेता रितिक रोशन को अलग हुए काफी समय हो गया है, दोनों अब अलग-अलग घर में भी रहते हैं। लेकिन उनके माता-पिता दोनों की फिर से मिलने की उम्मीद नहीं छोड़ते हैं। सुजैन और रितिक के अलावा परिवार के बाकी लोग दोनों के रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश में जुट गए हैं।

सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में बातचीत करने के लिए सुजैन के पिता संजय खान और रितिक के पिता राकेश रोशन ने सुजैन से मुलाकात की है। हालांकि, अब तक ये नहीं पता कि इस मुलाकात का नतीजा क्या निकला। इससे पहले सुजैन की मां जरीन खान ने भी दोनों के दोबारा मिलने की उम्मीद जताई थी। उन्होंने रितिक से मुलाकात कर कहा था कि वे दोनों एक दूसरे के लिए ही बने हैं और बिगड़े रिश्ते जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

आपको याद होगा पिछले साल दिसंबर में रितिक और सुजैन ने अलग रहने का ऐलान कर दिया था।

By parshv