व्यापमं घोटाला मामले में घिरे राज्यपाल रामनरेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत राज्यपाल पर मामला दर्ज किया गया है।
राज्यपाल रामनरेश यादव जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। घोटाले के तार राजभवन तक पंहुचने के बाद से ही राज्यपाल पर लगातार इस्तीफे का दवाब है। इस मामले को लेकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर राज्यपाल की मदद करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
हाईकोर्ट ने व्यापमं मामले की जांच कर रहे एसटीएफ को गवर्नर पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। एसटीएफ ने हाईकोर्ट की ओर से गठित एसआईटी से जरूरी परामर्श ले लिया है। फिलहाल मामला दर्ज के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।