अमेरिका का कहना है कि अफगान शांति प्रक्रिया में पाकिस्तान की अहम भूमिका है.

अमेरिका ने कहा कि अफगानिस्तान सरकार तथा तालिबान के बीच शांति वार्ता को बढ़ावा देने के लिए उसने इस्लामाबाद को प्रोत्साहित किया है.

अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता जेन साकी ने कहा, ‘‘हम लंबे समय से पाकिस्तान को अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी के सुलह प्रयासों का समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित करते रहे हैं. हम इस मुद्दे पर राष्ट्रपति गनी का समर्थन करते हैं और उनके संपर्क में हैं. पाकिस्तान की इसमें अहम भूमिका है.’’

एक प्रश्न के जवाब में साकी ने कहा कि अमेरिकी सरकार को तालिबान और अफगानिस्तान सरकार के बीच वार्ता की जानकारी है, लेकिन इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है.

उन्होंने कहा ‘‘हम निश्चित तौर पर अफगान नेतृत्व वाली सुलह प्रक्रिया का समर्थन करते हैं जिससे अफगानिस्तान में अफगान और तालिबान आपसी संघर्ष को खत्म करने के लिए वार्ता कर रहे हैं. वार्ता की पुष्टि नहीं हुई है.’’

By parshv