नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह की देश के सर्वाेच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए सिफारिश की गई है। इसके साथ ही हॉकी इंडिया ने छह महिलाओं सहित 11 खिलाडि़यों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए भेजे हैं।

सरदार सिंह की अगुआई में भारतीय टीम ने पिछले 12 महीनों में कई सफलताएं हासिल की। इसमें एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक भी शामिल है, जिससे भारत ने रियो ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया। सरदार को 2012 में अर्जुन पुरस्कार मिला था।

हॉकी इंडिया ने जिन खिलाडि़यों के नामों की सिफारिश अर्जुन पुरस्कार के लिए की है उनमें पुरुष वर्ग में दानिश मुज्तबा, धर्मवीर सिंह, वीआर रघुनाथ, पीआर श्रीजेश और एसवी सुनील जबकि महिला वर्ग में असुंता लकड़ा, दीपिका, रानी, रितु रानी, सुशीला चानू और वंदना कटारिया शामिल हैं।

By parshv