रतलाम। गोपाल गोशाला काॅलोनी में रहने वाले पंजाब नेशनल बैंक के हेड कैशियर के सूने मकान में मंगलवार दिनदहाड़े चाेरी हो गई। 85 ग्राम सोना और 40 हजार रुपए नकद चोरी हुए। वारदात सुबह 11 से शाम 6 बजे के बीच हुई। डेढ़ साल में कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी का यह चौथा मामला है। माणकचौक थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
पंजाब नेशनल बैंक के हेड कैशियर के घर दिनदहाड़े चोरी : पंजाब नेशनल बैंक की अलकापुरी शाखा में मनोज कटारिया हेड कैशियर हैं। गोपाल गोशाला कॉलोनी में उनका मकान है। 100 मीटर की दूरी पर उनकी ससुराल है। मंगलवार सुबह 11 बजे कटारिया पत्नी भारती और बेटी रूपसी को ससुराल छोड़कर बैंक गए थे। शाम 6 बजे लौटे तब तक पत्नी और बेटी भी आ गई थी। घर का मुख्य दरवाजा खुला देख कटारिया ने पत्नी से पूछा दिन में कोई आया था क्या। उन्होंने मना किया तब कटारिया को शक हुआ घर में चोरी हो गई है।
मुख्य दरवाजे का ताला और इंटरलॉक टूटा था। ऊपर स्थित दो बेडरूम में तीन अालमारियों की तलाशी चोरों ने ली थी। एक बेडरूम में रखी लोहे की अालमारी का दरवाजा और दराज अंट लगाकर खोला। दूसरे बेडरूम की दो वार्डरोब के ताले भी खुले थे। मनोज कटारिया ने बताया लोहे की अालमारी में रखे सोने के दो हार (चार तोला), एक चेन (एक तोला), दो कड़े (दो तोला) तथा 5 अगूठियां (15 ग्राम) और 20 हजार रुपए तथा दूसरे बेडरूम की वार्डरोब से 20 हजार रुपए चोरी हुए हैं।
चांदी के सिक्के छोड़ गए कटारिया ने बताया चोर लोहे की अालमारी में रखे चांदी के सिक्के और इमीटेशन ज्वैलरी छोड़ गए। उन्होंने मोबाइल फोन और महंगे इलेक्ट्राॅनिक सामान को हाथ भी नहीं लगाया।
सूने मकान में दिन दहाड़े साढ़े पांच लाख की चोरी
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार दोपहर खल-कपास्या व्यापारी के सूने मकान में चोरी हो गई। बदमाश साढ़े पांच लाख रुपए के आभूषण ले गए। वारदात के समय परिवार शादी में गया था। व्यापारी दुकान पर थे तभी वारदात हुई।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार दोपहर खल-कपास्या व्यापारी के सूने मकान में चोरी हो गई। बदमाश साढ़े पांच लाख रुपए के आभूषण ले गए। वारदात के समय परिवार शादी में गया था। व्यापारी दुकान पर थे तभी वारदात हुई।
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले व्यापारी मदनलाल कामरिया मंगलवार सुबह कन्याशाला रोड स्थित खल-कपास्या दुकान गए थे। उनका परिवार शादी के लिए इंदौर गया है। शाम 4 बजे हवा के कारण दरवाजा बजा तो पड़ोसियों ने परिजन को आवाज लगाई लेकिन अंदर से जवाब नहीं आया। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला होने की जानकारी कामरिया को फोन पर दी।
उन्होंने घर आकर देखा तो दरवाजे पर लगा ताला गायब था। बेटी सोनू कामरिया की आलमारी का लॉक टूटा था। इसमें रखे 200 ग्राम वजनी सोने के आभूषण भी नहीं थे। जो आभूषण चोरी गए उनमें 6 चूड़ी, दो हार, एक जोड़ी टॉप्स, मंगलसूत्र, टीका, पैंडल तथा चांदी की 12 जोड़ी पायल आदि शामिल है। इनकी कीमत करीब पांच लाख रुपए हैं। कामरिया ने बताया बदमाशों ने घर में सामान नहीं बिखेरा लेकिन आभूषण ले गए।
उन्होंने सीधे अालमारी को निशाना बनाया। चोरी में नकदी कितना गया है, इसकी जानकारी नहीं हैं। बेटी के आने के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाया। आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दी। टीआई अरविंदसिंह राठौर ने बताया मामला जांच में है। चोरों की तलाश में पुलिस पार्टियां भेजकर दबिश दी जा रही है।
वीआईपी इलाके में चोरी, बाकी जगह क्या होगा :
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वीआईपी इलाका है। खल-कपास्या व्यापारी मदनलाल कटारिया के जिस मकान में चोरी हुई ठीक उसके पास एसडीएम आर.के. नागराज का निवास है। सामने लाइन में सीईओ दिनेश वर्मा का निवास है। इससे महज 500 मीटर दूरी पर शाजापुर सांसद मनोहर ऊंटवाल का निवास है। यानी वीआईपी इलाके में भी लोगों की संपत्ति सुरक्षित नहीं है तो बाकी जगह क्या हाल होंगे। हालांकि इतनी बड़ी और वीआईपी इलाके में चोरी से पुलिस सकते में है।बेडरूम का ताला भी तोड़ा : कटारिया ने बताया फ़र्स्ट फ्लोर पर पीछे की तरफ वाले बेडरूम में अंदर के दरवाजे पर ताला लगा था। चोरों ने पीछे के दरवाजे का ताला भी तोड़ दिया। संभवत: सड़क पर निगाह रखने के लिए चोरों ने दरवाजा खुला रखा हाेगा।