रतलाम। नगर निगम एक जुलाई से ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन देने की शुरूआत कर देगा। इसके लिए सभी संबंधित अफसरों के डिजिटल सिग्नेचर तैयार हो गए हैं तथा कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर में भी अपलोड कर दिए गए हैं। डिजिटल सिग्नेचर के लिए यह प्रक्रिया रूकी हुई थी। निगम के तकनीकी दल ने सॉफ्टवेयर पर बाकी सभी जानकारी और ले-आउट भी डाल दिए हैं।
बिçल्ंडग परमिशन से जुड़े सभी अफसरों व प्रभारियों को मंगलवार को लोक निर्माण शाखा ने ऑनलाइन अपडेट किया। अब शहर में निगम ऑनलाइन बिल्डिंग परमिश न देने की श्रेणी में आ गया है। हालांकि पहले तीन दिन ऑनलाइन कार्य टेçस्ंटग के तौर पर ही किया जाएगा, इसके बाद इसे नियमित प्रक्रिया से जोड़ देंगे।
बीते सप्ताह ली ट्रेनिंग
निगम ऑनलाइन बिçल्ंडग परमिशन लागू करने के लिए बीते एक सप्ताह से तैयारियां कर रहा है। हाल ही में छह सदस्यीय दल को ट्रेनिंग दी गई है। नई व्यवस्था पर कार्य पूरा हो गया है। डिजीटल सिग्नेचर को लेकर आ रही दिक्कत भी ट्रेनिंग के दौरान दूर कर ली गई।
ये होंगे फायदे
बिल्डिंग परमिशन के लिए दस्तावेजी प्रक्रिया का झंझट नहीं होगा।
ऑनलाइन आवेदन होने से बार-बार भटकने की दिक्कत नहीं रहेगी।
डिजीटल सिग्नेचर व्यवस्था होने से फाइल रोकी नहीं जाएगी।
कहीं भी बैठकर परमिशन से संबंधित अपडेट जानकारी मिल जाएगी।
कार्य पूर्ण, कुछ दिन टेस्टिंग के लिए रहेंगे
ऑनलाइन बिल्डिंग परमिशन का कार्य पूर्ण हो गया है। सभी को ट्रेनिंग दे दी है। एक जुलाई से इसे लागू कर देंगे, लेकिन पहले कुछ दिन टेस्टिंग के लिए रहेंगे। – सलीम खान, सिटी इंजीनियर नगर निगम रतलाम