नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका में लगातार छह साल तक धनी व्यक्तियों की सूची में पहले स्थान पर बने रहने वाले इस्पात क्षेत्र के दिग्गज लक्ष्मी मित्तल भले ही इस साल नीचे खिसक कर नौवें स्थान पर आ गए हैं, लेकिन अमेरिकन वेबसाइट हफिंगटन पोस्ट की ओर से जारी धनी व्यक्तियों की सूची में उन्हें 43वें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में भारत के दो और बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी और अजीम प्रेम जी भी शामिल हैं।

बताया जाता है कि शुरुआती 100 लोगों की इस सूची में भारत की तीन हस्तियों ने बाजी मारी है। मुकेश अंबानी को 38 वां स्थान और अजीम प्रेम जी को 82 वें स्थान पर रखा गया है। इस सूची में उन लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने समाज के हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया है।

गौरतलब है कि वेबसाइट ने पहले इस सूची में सोनिया गांधी का विश्व के बीस सबसे अमीर राजनेताओं में शामिल किया गया था। वेबसाइट के मुताबिक सोनिया गांधी क्वीन एलिजाबेथ से भी ज्यादा अमीर हैं। इस पोस्ट के बाद से भारत की राजनीति में खलबली मच गई थी। बाद में पोस्ट ने इस मामले पर सोनिया से माफी मांगी और उनका नाम साइट से हटा दिया।

By parshv