रिलायंस ने डी6 क्षेत्र से वर्ष 2012.13 के दौरान 8 करोड़ 67 लाख घनमीटर गैस प्रतिदिन उत्पादन का लक्ष्य रखा था, लेकिन वास्तविक उत्पादन 2 करोड़ 60 लाख घनमीटर प्रतिदिन ही हुआ। इसलिए तेल एवं गैस क्षेत्र के नियामक हाइड्रोकार्बन महानिदेशक (डीजीएच) ने रिलायंस पर 1.78 अरब डॉलर का जुर्माना जड़ दिया है।
गौरतलब है कि डीजीएच ने इससे पहले 2010.11 और 2011.12 में कंपन…
रिलायंस ने डी6 क्षेत्र से वर्ष 2012.13 के दौरान 8 करोड़ 67 लाख घनमीटर गैस प्रतिदिन उत्पादन का लक्ष्य रखा था, लेकिन वास्तविक उत्पादन 2 करोड़ 60 लाख घनमीटर प्रतिदिन ही हुआ। इसलिए तेल एवं गैस क्षेत्र के नियामक हाइड्रोकार्बन महानिदेशक (डीजीएच) ने रिलायंस पर 1.78 अरब डॉलर का जुर्माना जड़ दिया है।
गौरतलब है कि डीजीएच ने इससे पहले 2010.11 और 2011.12 में कंपनी की लागत वसूली में 1.005 अरब डॉलर कटौती की सिफारिश की थी। अब 2012.13 के लिये 78.10 करोड़ डॉलर अतिरिक्त कटौती के लिये कहा गया है।
डीजीएच ने अनुमान से कम गैस उत्पादन करने के लिये रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 78.10 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त जुर्माना लगाने की सिफारिश की है। इसे मिलाकर कंपनी पर अब तक कुल 1.78 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया जा चुका है। रिलायंस से इस जुर्माने की वसूली क्षेत्र पर उसके द्वारा खर्च राशि में कटौती करके की जायेगी।
डीजीएच ने पिछले महीने ही पेट्रोलियम मंत्रालय को इसकी सिफारिश की है। डीजीएच ने कहा है कि रिलायंस के कुल खर्च में से 78 करोड़ 10 लाख डॉलर राशि को मंजूरी नहीं दी जानी चाहिये। रिलायंस ने डी6 क्षेत्र से वर्ष 2012.13 के दौरान 8 करोड़ 67 लाख घनमीटर गैस प्रतिदिन उत्पादन का लक्ष्य रखा था, लेकिन वास्तविक उत्पादन 2 करोड़ 60 लाख घनमीटर प्रतिदिन ही हुआ।