Category: विदेश

कैलाश यात्रा पर बातचीत को चीन राजी, कहा- ये कल्चरल एक्सचेंज का हिस्साभारत में चीनी दूतावास ने सिक्किम में नाथुला दर्रा के कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रियों लिए अब नहीं खुलने की ओर इशारा किया है. उन्होंने कहा कि चीन नाथुला दर्रा के जरिए यात्रा की योजना बनाने वाले तीर्थयत्रियों के लिए अन्य मार्गो के जरिए वैकल्पिक प्रबंधों पर वार्ता करने के लिए तैयार है. भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता शीए लियान ने एक बयान में कहा कि लिपुलेख र्दा के जरिए आधिकारिक यात्रा और ल्हासा एवं पुरांग के जरिए गैर आधिकारिक यात्रा अब भी सामान्य है. उन्होंने कहा, कैलाश मानसरोवर में भारतीयों की यात्रा चीन एवं भारत के लोगों के बीच आपसी संबंधों एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान का अहम अंग है. दोनों पक्षों ने सहमति जताई थी कि इस साल नाथुला दर्रा के जरिए शिजांग की यात्राओं में सात जत्थों में कुल 350 यात्री हिस्सा लेंगे. उन्होंने कहा, लेकिन, यात्रियों की रवानगी से कुछ ही दिन पहले भारतीय सीमा बल चीनी क्षेत्र आ गए. उन्होंने डोकलाम में चीनी सैन्य बलों की सामान्य गतिविधियों को बाधित किया. भारतीय यात्रियों की सुरक्षित एवं परेशानी रहित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए नाथुला दर्रा के जरिए शिजांग में उनके प्रवेश को रोकना पड़ा. प्रवक्ता ने यह भी बताया कि चीनी पक्ष ने राजनयिक माध्यम से भारतीय पक्ष को यह अधिसूचना दे दी है. इस बयान में आरोप लगाया गया है कि भारतीय सीमा बलों ने चीनी क्षेत्र को पार किया, जबकि भारत का कहना है कि वह चीन की हालिया गतिविधियों से बहुत चिंतित है. उसने चीनी सरकार को यह बता दिया है कि इस प्रकार के निर्माण से यथास्थिति में बहुत बदलाव आएगा और भारत पर गंभीर सुरक्षा प्रभाव पड़ेगा.

भारत में चीनी दूतावास ने सिक्किम में नाथुला दर्रा के कैलाश मानसरोवर तीर्थ यात्रियों लिए अब नहीं खुलने की ओर…

मानवता में विश्वास रखने वाले मिलकर करें आतंक का खात्मा : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जो लोग मानवता और सभ्य मूल्यों में विश्वास करते हैं, वे एक साथ…

उत्तर कोरिया ने किया पहले इंटर कंटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का दावा

उत्तर कोरिया ने अपने पहले इंटर कंटिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का दावा किया है. इससे पहले दक्षिण कोरिया और…

6 मुस्लिम देशों के लिए ट्रंप प्रशासन ने जारी किए नए वीजा नियम

ट्रंप प्रशासन ने छह मुस्लिम देशों और शरणार्थियों के वीजा एप्लीकेंट्स के लिए नया क्राइटेरिया सेट किया है. अब इनको…

अमेरिका में नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर कहा, दुनिया ने हमारी ताकत जानी

वॉशिंगटन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत दुनिया को आतंकवाद की बुराई को जड़ से समाप्त करने…

PM के अमेरिका पहुंचने पर लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, ट्रंप ने बताया सच्चा दोस्त

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पुर्तगाल के संक्षिप्त दौरे के बाद अमेरिका पहुंच गए हैं। वह भारतीय समयानुसार सुबह करीब 6…

PAK की नापाक साजिश, भारत के विरोध के बावजूद PoK में दी 12 प्रोजेक्ट को मंजूरी

पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. भारत के कड़े विरोध के बावजूद उसने PoK के गिलगित-बाल्टिस्तान…