अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता का निधन

0

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का निधन हो गया है। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे कैंसर से पीड़ित थे। पिछले सप्ताह जब उनकी हालत गंभीर हुई थी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करया गया था।

अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के पिता अशोक चोपडा गंभीर रूप से बीमार थे। अपने पिता की हालत को लेकर प्रियंका काफी चिंतित…

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता का निधन

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा का निधन हो गया है। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। वे कैंसर से पीड़ित थे। पिछले सप्ताह जब उनकी हालत गंभीर हुई थी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती करया गया था।

अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के पिता अशोक चोपडा गंभीर रूप से बीमार थे। अपने पिता की हालत को लेकर प्रियंका काफी चिंतित रहा करती थीं। प्रियंका पिता की बीमारी के चलते मुक्केबाज मेरीकॉम के जीवन पर बन रही उमंग कुमार की फिल्म के लिए रिहर्सल रोक दिया है।

गौरतलब है कि प्रियंका के पिता की 2005 में भी तबीयत खराब हुई थी। उस समय वह रोहन सिप्पी की फिल्म `ब्लफमास्टर` की शूटिंग कर रही थीं। उस समय भी प्रियंका ने अपने दुख को जाहिर नहीं होने दिया था।