अस्पताल में भर्ती मल्लिका गिरजा देवी

0

देश की जानी-मानी ठुमरी गायिका गिरजा देवी की हालत बिगड़ने पर वाराणसी के सर सुन्दरलाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि उनके परिवार वालों और डॉक्टरों ने कहा है कि उनकी हालत चिंताजनक नहीं हैं लेकिन फिर भी उनकी सेहत ठीक नहीं हैं। उनके पित्ताशय का ऑप्रेशन होना है, फिलहाल उन्हें उल्टियां हो रही है क्योंकि उनके पेट में संक्रमण हो गया है।

देवी के परिजनों…

देवी के परिजनों ने बताया कि उन्होंने पेट में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके पित्ताशय में संक्रमण होने की आशंका जाहिर की और पेट की बीमारी से सम्बंधित कुछ जांचें कराने की सलाह दी। डॉक्टरों के मुताबिक गिरजा देवी खतरे से बाहर हैं और उल्टियां कम होने के बाद उनके पित्ताशय का ऑपरेशन किया जाएगा।

इस समय अस्पताल के बाहर उनके चाहने वालों की भीड़ जमा हुई है, हर कोई उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहा है। हालांकि गिरजा देवी ने अपने फैंस के लिए संदेश भिजवाया है कि वह बहुत जल्द ठीक होकर अपने स्वर के माध्यम से उनके बीच में होंगी। कजरी और चैती गायन शैलियों की महारथि गिरजा देवी के जल्द ठीक होने की कामना वनइंडिया परिवार भी करता है।