मुंबई में हुए एक इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड में खान वार से मशहूर एक्टर सलमान खान और शाहरूख खान ने एक दूसरे हाथ मिलाते देखे गए। यही नहीं, दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया।
रिपोर्ट के मुताबिक बाबा सिद्दीकी द्वारा दी गई इस इफ्तार पार्टी में सलमान के पिता सलीम खान भी मौजूद थे। ऐसा माना जा रहा है कि वर्ष 2008 में अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी मे…
मुंबई में हुए एक इफ्तार पार्टी में बॉलीवुड में खान वार से मशहूर एक्टर सलमान खान और शाहरूख खान ने एक दूसरे हाथ मिलाते देखे गए। यही नहीं, दोनों ने एक दूसरे को गले भी लगाया।
रिपोर्ट के मुताबिक बाबा सिद्दीकी द्वारा दी गई इस इफ्तार पार्टी में सलमान के पिता सलीम खान भी मौजूद थे। ऐसा माना जा रहा है कि वर्ष 2008 में अभिनेत्री कैटरीना कैफ की बर्थडे पार्टी में हुए दोनों के बीच झगड़े के बाद हुई दुश्मनी का आज अंत हो गया।
इफ्तार पार्टी में पहुंचे शाहरूख ने पहले तो सलमान से हाथ मिलाया इसके बाद दोनों गले। सलमान के गले मिलने के बाद सलीम खान के बगल जा कर बैठे।
ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कैटरीनी कैफ की बर्थडे पार्टी में हुए विवाद के बाद सलमान-शाहरूख के बीच कभी सुलह नहीं होने वाला है। लेकिन इफ्तार पार्टी में हुए दोनों खानों के बीच मिलन समारोह जादू की झप्पी साबित हो सकती है।
वैसे उक्त विवाद के कुल 5 वर्ष बाद सलमान और शाहरूख पहली बार किसी समारोह में साथ देखे गए और दोनों ने साथ-साथ पार्टी में शिरकत किया।
इफ्तार पार्टी का आयोजन करने वाले कांग्रेस विधायाक बाबा सिद्दीकी ने बताया कि दोनों खानों ने एक दूसरे को बेहद भाव भरे चेहरों से देखा और आपस में गले मिले।