डीजे बनकर सबको नचाएंगे अर्जुन रामपाल

0

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल डीजे बनने के मूड में नजर आ रहे हैं। अर्जुन अपने दिल्ली स्थित नाइट क्लब में डिस्क जॉकी बनने की तैयारी में है।अर्जुन सुधीर मिश्रा की फिल्म इनकार में आखिरी बार अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ दिखे थे। फिलहाल अर्जुन बतौर डीजे अपने काम को लेकर थोड़ा चिंतित है।  रामपाल ने इस बाबत अपने ट्वीट में लिखा, लैप में कल अपने कार्यक्… डीजे बनकर सबको नचाएंगे अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल डीजे बनने के मूड में नजर आ रहे हैं। अर्जुन अपने दिल्ली स्थित नाइट क्लब में डिस्क जॉकी बनने की तैयारी में है।अर्जुन सुधीर मिश्रा की फिल्म इनकार में आखिरी बार अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के साथ दिखे थे। फिलहाल अर्जुन बतौर डीजे अपने काम को लेकर थोड़ा चिंतित है।  रामपाल ने इस बाबत अपने ट्वीट में लिखा, लैप में कल अपने कार्यक्रम की तैयारी कर रहा हूं। इसे लेकर थोड़ा उत्सुक और चिंतित भी हूं। कल मैं मजे के लिए डीजे बन रहा हूं और इसमें सभी लोग आमंत्रित हैं। कल के लिए कोई सदस्य नीति नहीं होगी।फिल्म राजनीति के इस मशहूर सितारे के नाइट क्लब लैप में पॉप गायिका लेडी गागा और डीजे एडवर्ड माया सहित कई नामचीन अंतरराष्ट्रीय हस्तीयां अपना प्रदर्शन कर चुकी हैं।