ड्रग्स के खिलाफ संदेश देती है फिल्म गो गोवा गॉन

0

जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म ‘गो गोवा गॉन’ की कहानी एंटी ड्रग्स का संदेश देती है। गो गोवा गॉन को प्रदर्शित करने की तैयारी में लगे निर्देशक द्वय राज निडिमोरू और कृष्णा डीके ने कहा है कि यह फिल्म नशा के खिलाफ संदेश देगी।

दोनों ने बताया कि नाम से ऐसा लगता है कि यह फिल्म गोवा के बारे में है लेकिन इसमें अपमानजनक कुछ नहीं है। मुंबई और दूसरे जगह रहने वाले…

ड्रग्स के खिलाफ संदेश देती है फिल्म गो गोवा गॉन

जल्द रिलीज होने जा रही फिल्म ‘गो गोवा गॉन’ की कहानी एंटी ड्रग्स का संदेश देती है। गो गोवा गॉन को प्रदर्शित करने की तैयारी में लगे निर्देशक द्वय राज निडिमोरू और कृष्णा डीके ने कहा है कि यह फिल्म नशा के खिलाफ संदेश देगी।

दोनों ने बताया कि नाम से ऐसा लगता है कि यह फिल्म गोवा के बारे में है लेकिन इसमें अपमानजनक कुछ नहीं है। मुंबई और दूसरे जगह रहने वाले लोगों की गोवा के बारे में एक धारणा है कि वह एक ऐसी जगह है जहां पर लोग जाते हैं बैठते हैं, आराम करते हैं, पार्टी करते हैं, मनोरजंन करते हैं, लेकिन यह सभी सकारात्मक भावना के साथ होता है।

उन्होंने बताया कि फिल्म की कहानी इसी भावना पर आधारित है। हालांकि फिल्म के अंत में नशा नहीं करने का एक संदेश दिया जाता है। अगर आप नशा करते हैं तो आप जोंबी बन जाएंगे।

फिल्म शोर इन द सिटी के सह निर्देशक राज और कृष्णा डीके भारत के पहले जोंबी फिल्म के प्रचार में लगे हुए हैं। फिल्म में सैफ ने रूसी माफिया जोंबी शिकारी की भूमिका अदा की है। कुनाल खेमू, वीर दास, आनंद तिवारी और पूजा गुप्ता भी फिल्म में नजर आएंगी।

जोंबी फिल्म होने के कारण, फिल्म के निर्देशकों के लिए कालाकारों को रूप रंग में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्माता सैफ अली खान की यह फिल्म 10 मई को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होने वाली है।