मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण काम से ब्रेक लेकर लंबी छुंट्टी पर जा रही है। जी हां खबर है कि दीपिका दो महीनों के लिए यूरोप और अमेरिका जा रहीं हैं। आने के बाद दीपिका रणवीर सिंह और रनबीर कपूर दोनों के साथ फिल्म में व्यस्त हो जाएंगी।
दरअसल, पिछले दिनों दीपिका बहुत बीजी रहीं। उनके पास फिल्मों की कतार है। हाल ही में वे आइफा इंटरनेशनल अवॉर्ड्स से लौटी हैं। दीपिका काफी समय से ही एक ब्रेक की तलाश में थीं। उन्हें नई पारी खेलने से पहले कुछ वक्त अपने लिए चाहिए। इसलिए वे इतनी लंबी छुंट्टी पर जा रहीं हैं।
गौरतलब है कि छुंट्टी से लौटते ही दीपिका अपने एक्स ब्यॉयफ्रेंड के साथ फिल्म तमाशा करेंगी। रणवीर सिंह के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी और सुजीत सिरकार की फिल्म पिकू में भी नजर आएंगी। रनबीर कपूर और दीपिका को दोबारा ऑनस्क्रीन देखने को लेकर दर्शक बहुत बेकरार हैं।