कोलावरी डी से चर्चा में आए गायक अभिनेता धनुष वंडरबार स्टूडियो के नाम से अपनी म्यूजिक कंपनी शुरू करने जा रहे हैं।दक्षिण भारत के इस अभिनेता ने माइक्रो ब्लागिंग साइट ट्विटर के जरिए इस खबर का ऐलान किया।
उन्होंने पोस्ट किया, दोस्तों, हमने वंडरबार स्टूडियो के नाम से जल्द अपनी म्यूजिक कंपनी खोलने का फैसला किया है। इस बारे में हम जल्द औपचारिक घोषणा करेंगे।
ध…

धनुष फिल्म रांझना से बॉलीवुड में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस फिल्म में सोनम कपूर उनके साथ हैं और फिल्म जल्दी ही रिलीज होने वाली है।