पांडेजी को महंगी पड़ी मछुआरों पर दिखाई दबंगई

0

सलमान खान और मछुआरों के बीच हुए विवाद को P7 न्यूज पर खबर दिखाए जाने के बाद इसकी गूंज सत्ता के गलियारे में भी सुनाई दे रही है। खबर सुर्खियों में आने के बाद संसदीय कार्यमंत्री ने जांच की बात कही है।यह खबर इसी 3 मार्च की है। जब P7 ने पहली बार उठाया था सलमान की मछुआरों को धमकी देने का मसला।हमारी खबर के बाद सियासी जमात में हरकत हुई। मछुवारों के खिलाफ सल… पांडेजी को महंगी पड़ी मछुआरों पर दिखाई दबंगई

सलमान खान और मछुआरों के बीच हुए विवाद को P7 न्यूज पर खबर दिखाए जाने के बाद इसकी गूंज सत्ता के गलियारे में भी सुनाई दे रही है। खबर सुर्खियों में आने के बाद संसदीय कार्यमंत्री ने जांच की बात कही है।यह खबर इसी 3 मार्च की है। जब P7 ने पहली बार उठाया था सलमान की मछुआरों को धमकी देने का मसला।हमारी खबर के बाद सियासी जमात में हरकत हुई। मछुवारों के खिलाफ सलमान की मनमानी का किस्सा महाराष्ट्र विधान परिषद तक पहुंच गया।हमने तब खान परिवार का पक्ष भी जानना चाहा था लेकिन इसकी अनदेखी कर दी गई। अब बीजेपी ने इस मामले को उठाकर पी7 न्यूज के खबर की तसदीक कर दी है। दरअसल बांद्रा के चिंबई इलाके में खान परिवार ने दो कॉटेज खरीदा है लेकिन इसके ठीक सामने मछुआरों का घर होने की वजह से सलमान के कॉटेज से समंदर का नजारा ठीक से नहीं दिखता। फिर क्या था सलमान इन्हें अपनी जमीन से बेदखल करने की मुहिम में जुट गए।विधान परिषद में मामला उठने और कांग्रेसी नेता का नाम आने के बाद सरकार पर दबाव बढ़ा और नतीजे में जांच के आदेश दे दिए गए।