पूनम पांडेय ने पूछा, क्या वह बच्ची रेप के लिए खुद जिम्मेदार है?

0

दिल्ली के गांधीनगर इलाके में 5 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जहां सारा देश शर्मसार है वहीं बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस पूनम पांडेय ने भी लड़की हालत पर अफसोस जताते हुए पूछा है कि क्या इस घटना के लिए वह बच्ची खुद जिम्मेदार है।पूनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्विट किया है कि क्या वह लड़की इस घटना के लिए खुद जिम्मेदार है… पूनम पांडेय ने पूछा, क्या वह बच्ची रेप के लिए खुद जिम्मेदार है?

दिल्ली के गांधीनगर इलाके में 5 वर्ष की बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म मामले में जहां सारा देश शर्मसार है वहीं बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं है। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस पूनम पांडेय ने भी लड़की हालत पर अफसोस जताते हुए पूछा है कि क्या इस घटना के लिए वह बच्ची खुद जिम्मेदार है।पूनम ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्विट किया है कि क्या वह लड़की इस घटना के लिए खुद जिम्मेदार है, क्या उसने ऐसे कपड़े पहने थे जो किसी को आकर्षित करते हैं या वह किसी गलत दोस्त से दोस्ती कर बैठी, क्या उस बच्ची ने किसी को कोई गलत इशारा किया था। क्या इसीलिए उसके साथ रेप हुआ…?साथ ही पूनम ने यह भी लिखा कि हमारे देश में रेप जैसी वारदात के लिए लड़कों को नहीं लड़कियों को ही दोषी ठहराया जाता है। यहां रेपिस्ट को कसूरवार नहीं माना जाता।गौरतलब है कि दिल्ली में दरिंदों ने एक 5 वर्ष की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया और फिलहाल एम्स अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।