बॉलीवुड इंडस्ट्री के कर्मचारियों को अब लेट नाइट घर लौटने में परेशानी नहीं होगी। शिवसेना चित्रपट सेना और बेस्ट प्रशासन ने इंडस्ट्री के कर्मचारियों के लिए दो बसें लॉन्च की हैं। बसों के उद्घाटन के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे और मुंबई के महापौर सुनील प्रभु भी मौजूद रहे।
गोरेगांव फिल्म सिटी और मढ़ में देर…
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कर्मचारियों को अब लेट नाइट घर लौटने में परेशानी नहीं होगी। शिवसेना चित्रपट सेना और बेस्ट प्रशासन ने इंडस्ट्री के कर्मचारियों के लिए दो बसें लॉन्च की हैं। बसों के उद्घाटन के मौके पर बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे और मुंबई के महापौर सुनील प्रभु भी मौजूद रहे।
गोरेगांव फिल्म सिटी और मढ़ में देर रात तक काम करने वाले तकरीबन एक हजार कर्मचारियों को रोज घर पहुंचने में परेशानी होती थी। शिवसेना चित्रसेना की मांग पर बेस्ट प्रशासन ने इन दो बसों को फिल्मी लोकेशन के लिए लॉन्च की हैं।
बसों को नाम दिया गया है सी-1 और सी-2, लॉन्चिंग के मौके पर अभिषेक बच्चन ने कहा कि इन बसों को लेकर इंडस्ट्री के कर्मचारी बेहद खुश हैं।