अजी क्या हुआ जनाब.. विश्वास नहीं हो रहा है, अरे हमें भी लगा रहा था भला डेढ़ साल की अराध्या कैसी जप सकती है गायत्री मंत्र। जी हां.. बच्चनस की 3जी यानी अभिषेक-एश्वर्या बच्चन की बेटी ने गायत्री मंत्र बोलना शुरु कर दिया है। अभि-एश की बेटी ने इतनी कम उम्र में लोकप्रियता हांसिल कर ली है, आप इस ही से अंदाजा लगा सकते हैं कि हर कोई अराध्या के बारे में जानना…
अजी क्या हुआ जनाब.. विश्वास नहीं हो रहा है, अरे हमें भी लगा रहा था भला डेढ़ साल की अराध्या कैसी जप सकती है गायत्री मंत्र। जी हां.. बच्चनस की 3जी यानी अभिषेक-एश्वर्या बच्चन की बेटी ने गायत्री मंत्र बोलना शुरु कर दिया है। अभि-एश की बेटी ने इतनी कम उम्र में लोकप्रियता हांसिल कर ली है, आप इस ही से अंदाजा लगा सकते हैं कि हर कोई अराध्या के बारे में जानना चाहता है।एश्वर्या राय बच्चन ने एक निजी न्यूज़ पेपर को जानकारी दी कि अराध्या 1 से लेकर 10 की गिनती बोलती है इसके साथ ही A से Z तक अलाफाबेटस भी बोलने लगी है।अभी कुछ दिन पहले अराध्या के दादू यानी महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने बलॉग पर लिख जानकारी दी थी कि उनकी पोती ने उन्हें दादू कह कर बुलाया, और यह सुन उन्हें एसा लगा जैसे उनका जीवन सफल हो गया है।हाल ही में एक ख़बर यह भी आई थी कि अराध्या के मात-पिता मतलब अभि-एश ने अराध्या के नाम से 54 करोड़ की संपत्ति दुबई में खरीदी है। यह देखा महज़ डेढ़ साल और करोड़ों की मालकिन अराध्या को।अभी बिग बी सत्याग्रह की शूटिंग के लिए बोपाल में हैं, कुछ जिन पहले अराध्या को भी उन्होंने बुलवाया था। सत्याग्रह फिल्म के निर्देशक प्रकाश झा है, इस फिल्म में महानायक अमिताभ बच्चन अन्ना हज़ारे का किरदार निभा रहे हैं, साथ ही अजय देवगन, करीना कपूर और अमृता राव भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे। यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में लगेगी, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।