बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका को भा गई शेरनी ‘सुंदरी’

0

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाई है, बॉलीवुड की इस सुंदरी ने एक शेरनी को गोद लेने की ठानी है। इससे पहले प्रियंका एक बाघिन को भी गोद ले चुकी हैं।

डॉन की जंगली बिल्ली का दिल एक शेरनी पर आ गया है। बॉलीवुड की देसी गर्ल ने सुंदरी नाम की एक शेरनी को गोद लिया है। रांची के बिरसा मुंडा जियोलोजिकल पार्क की शोभा बढ़ा…

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका को भा गई शेरनी 'सुंदरी'

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा ने एक बार फिर अपनी दरियादिली दिखाई है, बॉलीवुड की इस सुंदरी ने एक शेरनी को गोद लेने की ठानी है। इससे पहले प्रियंका एक बाघिन को भी गोद ले चुकी हैं।

डॉन की जंगली बिल्ली का दिल एक शेरनी पर आ गया है। बॉलीवुड की देसी गर्ल ने सुंदरी नाम की एक शेरनी को गोद लिया है। रांची के बिरसा मुंडा जियोलोजिकल पार्क की शोभा बढ़ाने वाली सुंदरी को अब और बेहतर सुविधाएं मिलेगी और इसका पूरा खर्च खुद प्रियंका चोपड़ा उठाएंगी। सुंदरी पर साल भर में करीब दो लाख रुपये का खर्चा आएगा। प्रियंका ने जियोलोजिकल पार्क को ये रकम भेज दी है। जू के अधिकारी प्रियंका की तारीफ मे कसीदे पढ़ रहे हैं।

पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका को जानवरों से बेहद लगाव रहा है। पिछले साल प्रियंका ने दुर्गा नाम की एक बाघिन को गोद लिया था और साल भर तक उसका पूरा खर्च उठाया। लेकिन इस साल देसी गर्ल का दिल शेरनी सुंदरी पर आ गया।

शायद प्रियंका इसके जरिये शाहरुख को ये मैसेज देना चाहती हों कि वह भले ही उसे जंगली बिल्ली मानें, लेकिन उनका दिल शेरनी का है।