भारतीय सिनेमा को बॉलीवुड के नाम से मत पुकारो: बिग बी

0

बॉलीवुड के शहंशाह को हिंदी से तो अगाध प्रेम है पर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड कहे जाने से कड़ा ऐतराज है। अमिताभ बच्चन नहीं चाहते कि भारतीय सिनेमा को हॉलीवुड से मिलते जुलते नाम से पुकारा जाए।

बिग बी का यह दर्द कान्स में उस समय सामने आया जब एक पत्रकार ने बॉलीवुड शब्द का इस्तेमाल किया। दुनिया के कई नामचीन सितारों के बीच अमिताभ बच्चन ने कहा कि भारत…

भारतीय सिनेमा को बॉलीवुड के नाम से मत पुकारो: बिग बी

बॉलीवुड के शहंशाह को हिंदी से तो अगाध प्रेम है पर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री को बॉलीवुड कहे जाने से कड़ा ऐतराज है। अमिताभ बच्चन नहीं चाहते कि भारतीय सिनेमा को हॉलीवुड से मिलते जुलते नाम से पुकारा जाए।

बिग बी का यह दर्द कान्स में उस समय सामने आया जब एक पत्रकार ने बॉलीवुड शब्द का इस्तेमाल किया। दुनिया के कई नामचीन सितारों के बीच अमिताभ बच्चन ने कहा कि भारतीय सिनेमा उद्योग ने सौ साल पूरे कर लिए हैं और इसकी एक अलग पहचान है और ऐसे में भारतीय सिनेमा को हॉलीवुड से मिलते जुलते किसी नाम से पुकारना ठीक नहीं है।

बिग बी का कहना था कि मेरा ऐसा मानना है कि भारतीय फिल्म उद्योग की अपनी एक अलग पहचान है और इसे हॉलीवुड से मिलते जुलते नाम से पुकारना ठीक नहीं है और इसलिए मैं इसे भारतीय सिनेमा उद्योग कहता हूं। खासकर तब जब हम भारतीय सिनेमा के सौ साल पूरा होने का जश्न मना रहे हैं। 3 मई 1913 को पहली भारतीय फिल्म रिलीज हुई थी और अभी हम कान्स में हैं जहां इस बात के लिए हमारा सम्मान हो रहा है ये हमारे लिए बड़ी बात है…